Achivements, Functions and Photos
धर्मशाला के आदित्य धीमान ने 23 साल की उम्र में पास की यूपीएससी की परीक्षा, 753वां रैंक किया हासिल
धर्मशाला के 23 वर्षीय आदित्य धीमान ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 753वीं रैंक हासिल कर कांगड़ा और हिमाचल का नाम रोशन किया है। आदित्य धीमान, सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी डॉ. संजय कुमार धीमान के बेटे हैं। संजय धीमान जिलाधीश राहत एवं पुनर्वास राजा का तालाब से सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे पहले उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए सेवा दी हैं।
आदित्य की माता कुशला धीमान स्वास्थ्य विभाग में वार्ड सिस्टर हैं और आदित्य की बहन कीर्ति धीमान देहरादून में गौतम बुध मेडिकल अस्पताल व कॉलेज में चिकित्सक के पद पर सेवाएं दे रही हैं।


