झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली रितु विश्वकर्मा ने अपनी कला और मेहनत के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। पुंदाग स्थित एकलव्य टॉवर की निवासी रितु ने 12.18 किलोमीटर यानी 7.57 मील लंबी क्रोशिया बंटिंग लाइन तैयार कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यह रिकॉर्ड 'महिला मनोविकास (भारत)' संस्था के साथ मिलकर विशाखापत्तनम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बनाया।
मूल रूप से कटहल मोड़ क्षेत्र की रहने वाली रितु पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से क्रोशिया और बुनाई का काम कर रही हैं। उनके लिए बुनाई केवल शौक नहीं, बल्कि अपनी कलात्मकता को व्यक्त करने का माध्यम भी है। इसी हुनर को बड़े स्तर पर पहचान दिलाने के लिए उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया।
Source- https://www.amarujala.com/jharkhand/ranchi/jharkhand-ranchi-s-ritu-vishwakarma-sets-a-guinness-world-record-news-in-hindi-2026-10-05

